
शॉर्टकट में URL स्कीक का परिचय
आप शॉर्टकट में URL स्कीम का उपयोग कर सकते हैं। URL स्कीम लिंक का एक पार्ट होता है जो निर्धारित करता है कि URL को खोलने के लिए आपका डिवाइस किस प्रकार के ऐप्लिकेशन का उपयोग करता है। अनेक ऐप्स URL स्कीम को सपोर्ट करते हैं। कॉल करने के लिए FaceTime URL स्कीम का इस्तेमाल करता है जब facetime://
से आरंभ होने वाला URL खुलता है, ठीक उसी तरह जैसे http://
से आरंभ होने वाले URL को Safari हैंडल करता है।
शॉर्टकट का URL स्कीम, shortcut://
, लिंक की मदद से शॉर्टकट ऐप लॉन्च करके टास्क संपन्न करता है, जैसे शॉर्टकट इम्पोर्ट करना या चलाना। ये लिंक अनेक संदर्भों में उपयोगी हो सकता है, जैसे वेब पर या ऐसे ऐप्स के साथ शॉर्टकट का इस्तेमाल करते समय जो URLs खोलना सपोर्ट करते हैं, जैसे Launcher या Launch Center Pro
आप अन्य ऐप्स द्वारा प्रदान किए गए अपने शॉर्टकट के अंदर मौजूद स्कीम की मदद से भी URL खोल सकते हैं। ऐसा करने के लिए, Open URL या Open X-Callback URL क्रिया का उपयोग करें।